3 दिन की पूछताछ के बाद आज गिरफ्तार हुई रिया चक्रवर्ती, होगी मेडिकल जांच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुशांत मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रिया की आज गिरफ्तारी हुई। एनसीबी रिया से पूछताछ कर रही थी। अब रिया का मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट होगा। शाम 4:30 बजे मेडिकल टेस्ट होगा। उससे पहले एनसीबी रिया से और भी पूछताछ कर रही है। शोविक और सैमुअल मिरांडा पहले से ही एनसीबी की कस्टडी में है। आज रिया से शोविक और मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ की गई थी।
