भारी बारिश के चलते कोर्ट बंद, रिया और शौविक की जमानत याचिका अधर में लटकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुशांत मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार रिया ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। जिस पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई होती। लेकिन मूसलाधार बारिश के चलते आज हाईकोर्ट बंद है। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने शहर में गंभीर जलभराव के बाद कोर्ट के लिए आज अवकाश घोषित किया है। इस मामले पर कल सुनवाई की जाएगी। शौविक की जमानत भी अधर में लटकी।
