अमिताभ और इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'चेहरे' का प्रचार कर सकती हैं रिया चक्रवर्ती
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड की कद्दावर अभिनेत्री मानी जाती हैं। ये अलग बात है कि पिछले काफी समय से वह फिल्मों के अलावा विवादों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत्यु के बाद रिया पर कई तरह के आरोप लगे। फिल्म 'चेहरे' में पोस्टर से गायब रहने के बाद भी कई तरह की चर्चाएं हुई थीं। खबरों की मानें तो अब वह फिल्म 'चेहरे' का प्रचार करते हुए दिख सकती हैं।