रिया बोलीं- यूरोप ट्रिप पर डरावनी पेंटिंग देखकर बिगड़ा सुशांत का मानसिक संतुलन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने ईडी को बताया कि अक्टूबर 2019 में जब वह सुशांत के साथ यूरोप ट्रिप पर गईं तो वो 600 साल पुराने एक होटल में रुके। जहां सुशांत इटली के पुरातात्विक चित्रकार फंसीसीको गोया द्वारा निर्मित पेंटिंग देखकर डर गए और कहने लगे कि पेंटिंग में भूत है और भूत उन्हें खा जाएगा। पेंटिंग में राक्षस एक बच्चे को खा रहा है। बकौल रिया, इसी के बाद सुशांत का मानसिक संतुलन बिगड़ा।
