ऋचा चड्ढा और अली फजल सितंबर में करेंगे शादी, मुंबई और दिल्ली में होंगे फंक्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: pinkvilla
7 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद अली फजल और ऋचा चड्ढा कपल सितंबर 2022 में शादी के बंधन में बंधेगा। दोनों 2020 में शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना के चलते उनकी शादी टल गई थी। कपल शादी सितंबर में प्राइवेट सेरेमनी में करेगा। शादी के दो फंक्शन होंगे, इसमें से एक मुंबई में और दूसरा फंक्शन दिल्ली में होगा। शादी में परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे।
