ऋचा चड्ढा का बड़ा खुलासा, बाहरी लोगों को आखिरी वक्त में कर दिया जाता है रिप्लेस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड में नेपोटिज्म और फेवरिटिज्म का मुद्दा हमेशा गर्माया रहता है। कई सितारों ने इस पर खुलकर बात की है। अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी इस पर खुलकर बात की है। उन्हें इंडस्ट्री में उनके बेहतरीन किरदारों के लिए जाना जाता है। किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखने वाली ऋचा ने हाल ही में कहा है कि कई बार लोगों की सिफारिशों पर आखिरी वक्त में सितारों को फिल्मों में रिप्लेस कर दिया जाता है।