x

रिमी को 'बिग बॉस' के लिए मिले थे 2.25 करोड़ रुपये, अभिनेत्री ने साझा किया अनुभव

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

अभिनेत्री रिमी सेन ने बॉलीवुड को कई सफल फिल्मों की सौगात दी हैं। उन्हें फिल्म 'हंगामा' से विशेष पहचान मिली थी। ये अलग बात है कि काफी समय से रिमी को बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया है। फिल्मों के अलावा वह रियलिटी शो बिग बॉस के नौवें सीजन को लेकर सुर्खियों में रही थीं। अब अभिनेत्री ने बताया है कि उन्हें इस रियलिटी शो में भाग लेने के लिए 49 दिनों में 2.25 करोड़ रुपये मिले थे।