एक्ट्रेस रिमी सेन संग कथित तौर पर हुई 4 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: irishvideos
रिमी सेन ने एक व्यक्ति पर इन्वेस्टमेंट के नाम पर कथित तौर पर 4.14 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया। पुलिस ने धारा 420 और 409 के तहत मामला दर्ज किया। एक्ट्रेस ने बताया कि तीन साल पहले वो अंधेरी के जिम में गोरेगांव निवासी शख्स से मिली थीं। उसके बाद उसकी कंपनी में एक्ट्रेस ने 40% रिटर्न के लिए निवेश किया। लेकिन पैसे मांगने पर पता चला कि उसकी कोई कंपनी थी ही नहीं।
