रिया के समर्थन में आए रितेश देशमुख, कहा- आपको और ताकत मिले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रिया चक्रवर्ती ने अपनी पड़ोसन पर सुशांत मामले में जांच को भटकाने का आरोप लगाते हुए सीबीआई को शिकायत की। रिया की शिकायत का अब अभिनेता रितेश देशमुख ने खुलकर समर्थन किया। उन्होंने अभिनेत्री के लिए लिखा, 'आपको और ताकत मिले रिया। सच से ज्यादा ताकतवर कुछ भी नहीं है।' दोनों कलाकारों के फैंस भी उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। कमेंट के जरिए राय भी दे रहे हैं।
