रितिका सिंह स्टारर 'InCar' का ट्रेलर रिलीज़, 3 मार्च को आएगी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: youtube
रितिका सिंह स्टारर 'InCar' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म से हर्ष वारडन बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में मनीष झानजोलिया, संदीप गोयत, सुनील सोनी और ज्ञान प्रकाश भी दिख रहे हैं। फिल्म को साजिद कुरैशी ने प्रोड्यूसर किया। जबकि यह इनबॉक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी है। फिल्म 3 मार्च 2023 को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
