रिया का सुशांत की बहन पर आरोप, कहा- नशे में मुझे गलत तरीके से छुआ था
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी के तौर पर देखा जा रहा है। अभिनेता के परिवार ने रिया पर कई हैरान करने वाले आरोप लगाए हैं। हालांकि, अब रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने एक बार रिया के साथ छेड़खानी की थी। जिसकी वजह से सुशांत और उनके परिवार के बीच रिश्ते में तनाव आ गया था।