IIFA अवॉर्ड्स में शामिल होंगी रिया चक्रवर्ती, दो साल बाद विदेश जाने की इजाजत मिली
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
करीब दो साल बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को विदेश जाने की इजाजत मिल गई है। सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी और ड्रग्स मामले में फंसने के बाद से ही रिया को देश छोड़ने की मनाही थी। अब रिया ने IIFA अवॉर्ड्स में शामिल होने के लिए अबु धाबी जाने की अनुमति मांगी थी। बुधवार को मुंबई की विशेष अदालत ने NCB को रिया का पासपोर्ट उन्हें सौंपने का निर्देश दिया है। हालांकि, रिया को कुछ शर्तों का पालन करना होगा।