x

टीकाकरण के बाद बोले रोहित शेट्टी- खतरों के खिलाड़ी न बनें, टीका लगवाएं

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Instagram

रोहित शेट्टी ने मुंबई के नानावती अस्पताल में टीका लगवाकर इंस्टाग्राम पर लिखा, 'एक्शन और स्टंट फिल्मों में होते हैं, लेकिन वास्तविक जीवन में खतरों का खिलाड़ी न बनें। टीका लगवाएं। कोविड से लड़ने का यही तरीका है। आज टीका लगवाया।' उनसे पहले सलमान खान, संजय दत्त, शर्मिला टैगोर, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, मोहनलाल, जितेंद्र, कमल हासन, नागार्जुन, नीना गुप्ता, राकेश रोशन और जॉनी लीवर जैसे सेलेब्स टीका लगवा चुके हैं।