'मिशन फ्रंटलाइन' से OTT डेब्यू करेंगे रोहित शेट्टी, 20 जनवरी को होगा प्रसारण
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
रोहित शेट्टी की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सूर्यवंशी' ने बॉक्स ऑफिस पर खोई रौनक वापस लौटा दी थी। कोरोना वायरस की महामारी में भी इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ फिल्म में लीड रोल में थे। अब थिएटर में दर्शकों का प्यार हासिल करने के बाद रोहित 'मिशन फ्रंटलाइन' से OTT प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करेंगे। इस शो का प्रसारण 20 जनवरी को डिस्कवरी प्लस पर होगा।