'आरआरआर 2' बनेगी, एस.एस. राजामौली बोले- पिता लिख रहे हैं स्क्रिप्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
एस.एस. राजामौली ने पुष्टि की है कि 'आरआरआर' का अगला पार्ट बनेगा। उन्होंने बताया कि उनके पिता के. वी. विजयेन्द्र प्रसाद फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। हाल ही में शिकागो में हुए एक इवेंट में उन्होंने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा, "मेरे पिता मेरी सभी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखते हैं। हमने 'आरआरआर 2' के बारे में थोड़ी चर्चा की है और वह इसकी कहानी पर काम कर रहे हैं।"
