'आरआरआर' ने 500 करोड़ से अधिक कमाए, राजामौली के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Pipa News
एस.एस. राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने रिलीज़ के आठवें दिन 500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया। बता दें राजामौली भारतीय सिनेमा के पहले ऐसे निर्देशक हैं जिनकी तीन फिल्मों ने 500 करोड़ से अधिक की कमाई की है। करीब 550 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ने अब तक दुनिया भर में करीब 734.80 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करीब 502.50 करोड़ रुपये हुआ।
