1000 से अधिक बैकग्राउंड डांसर्स के साथ शूट होगा आरआरआर का स्पेशल प्रमोशनल सॉन्ग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एसएस राजामौली आरआरआर के स्पेशल प्रमोशनल सॉन्ग की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। जिसमें आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर और राम चरण दिखेंगे। डांस नंबर की खासियत ये है कि इसे हैदराबाद के स्टूडियो में 1000 से अधिक बैकग्राउंड डांसर्स के साथ शूट किया जाएगा। कोरोना प्रोटोकॉल्स के तहत डांसर्स के ग्रुप्स को होटल में अलग-थलग रखा गया है। उन्हें कई टेस्ट देने होंगे। बायो बबल प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
