1 अगस्त को 5 भाषाओं में रिलीज़ होगा 'RRR' का थीम सॉन्ग 'दोस्ती'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
एसएस राजामौली की 'RRR' का थीम सॉन्ग 'दोस्ती' 1 अगस्त को रिलीज़ होगा। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी। गाने को एमएम कीरवानी ने कंपोज किया। जिसे पांच सिंगर्स-अमित त्रिवेदी, अनिरुद्ध रविचंदर, विजय येसुदास, हेमा चंद्रा और याजीन नजीर ने गाया। इन सभी गायकों ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में थीम ट्रैक गाया है। फिल्म 13 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में आएगी।
