ओमिक्रॉन संकट के बीच बड़े पर्दे पर ही आएगी RRR, 7 जनवरी 2022 को होगी रिलीज़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: pinkvilla
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' बड़े पर्दे पर ही 7 जनवरी 2022 को रिलीज़ होगी। ये जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी। फिल्म के थियेटर्स में लगने को लेकर इसलिए संशय था कि फिल्म '83' कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। लोगों में ओमिक्रॉन का डर भी है। हालांकि, लोगों में 'आरआरआर' के प्रति दीवानगी देखने को मिल रही है।
