बंगाल चुनाव से पहले भागवत ने की मिथुन से मुलाकात, अभिनेता ने दी सफाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सुबह RSS प्रमुख मोहन भागवत, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से मिलने उनके मुंबई स्थित निवास पर पहुंचे। पश्चिम बंगाल में चुनाव से ठीक पहले हुई इस मुलाकात को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी पश्चिम बंगाल के लिए एक चुनावी चेहरे की तलाश में है। हालांकि मिथुन चक्रवर्ती ने इन खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा- 'वैसा कुछ भी नहीं है।'
