x

रुबीना दिलैक कोरोना वायरस से हुईं संक्रमित, खुद को किया क्वारंटाइन

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। इस वायरस से आए दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं। इससे मनोरंजन जगत भी अछूता नहीं रहा है। हाल में कई कलाकार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि मशहूर टीवी अभिनेत्री और 'बिग बॉस 14' की विजेता रुबीना दिलैक भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। रुबीना ने फिलहाल खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।