टीवी कार्यक्रम में असम की कंटेस्टेंट के लिए 'नस्ली' टिप्पणी पर बवाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले मशहूर डांस रियलिटी शो डांस दीवाने सीजन 3 के एंकर राघव जुयाल की ओर से असम की एक प्रतिभागी को लेकर की गई कथित नस्ली टिप्पणी पर विवाद हो गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को इसे 'शर्मनाक' बताते हुए कहा है कि देश में नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है। यह शर्मनाक है और पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
