रंगमंच कलाकार बिनोदिनी दासी की बायोपिक में रुक्मिणी मैत्रा की एंट्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: instagram
रुक्मिणी मैत्रा अब रंगमंच कलाकार बिनोदिनी दासी की बायोपिक में दिखेंगी। फिल्म का नाम है, 'बिनोदिनी एकती नातिर उपाख्यान' और इसमें अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्रा तमाम दूसरे रूप धरने के साथ ही पर्दे पर चैतन्य महाप्रभु की भूमिका में भी दिखेंगी। बता दें, इसी भूमिका को बिनोदिनी दासी ने रंगमंच पर निभाया था। अगले साल रिलीज़ के लिए प्रस्तावित फिल्म की शूटिंग पश्चिम बंगाल के अलावा वाराणसी में भी प्रस्तावित है।
