अंतरिक्ष में पहली मूवी की शूटिंग करने के बाद धरती पर लौटा रूसी फिल्म क्रू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India times
अंतरिक्ष में पहली बार किसी मूवी की शूटिंग करने का इतिहास रचने के बाद रूसी फिल्म क्रू रविवार को धरती पर वापस लौटा। 'चैलेंज' फिल्म के एक सीन की शूटिंग के लिए अंतरिक्ष में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 12 दिन बिताने वाले इस क्रू में अभिनेत्री यूलिया पेरेसिल्ड और निर्देशक क्लिम शिपेंको शामिल हैं, उनके साथ वेटरन कॉस्मोनॉट ओलें नॉवित्सकी वापस लौटे, जो 191 दिन से ISS पर मौजूद थे।
