पॉर्नोग्राफी मामला: सागरिका शोना सुमन और सौरभ कुशवाहा को भी भेजा गया समन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पॉर्नोग्राफी मामले में अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने मॉडल-एक्ट्रेस सागरिका शोना सुमन और आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सौरभ कुशवाहा को भी समन भेजा है। पुलिस को संदेह है कि सौरभ और उनकी कंपनी पॉर्न फिल्में बनाने और उन्हें बेचने के काम में शामिल है। सागरिका वो हैं जिन्होंने सबसे पहले बताया कि राज ही लंदन की कंपनी केनरिन के मालिक हैं, जो 'हॉटशॉट्स' ऐप का स्वामित्व रखती है।
