साई धर्म तेज ने अस्पताल से शेयर की फोटो, हो गए थे सड़क दुर्घटना का शिकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
साई धरम तेज 10 सितंबर को एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे और फिलहाल वह इलाज के लिए अस्पताल में हैं। अब, हफ्तों के बाद साई ने सोशल मीडिया पर अंगूठा दिखाते हुए अपनी फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा, "मुझ पर और मेरी फिल्म रिपब्लिक पर आपके प्यार और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करने के लिए धन्यवाद एक छोटा सा शब्द है। जल्द ही आपसे मिलूंगा।"
