आज 30वां जन्मदिन मना रही हैं साई पल्लवी, 16 फिल्मों में अब तक किया काम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: iwmbuzz
साई पल्लवी सेंथमराय आज 30वां जन्मदिन मना रही हैं। तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में कोटागिरी में जन्मीं साई पल्लवी अगर एक्ट्रेस नहीं बनती तो आज वो एक कार्डियोलॉजिस्ट होतीं। 2014 में जब वो कार्डियोलॉजिस्ट की पढ़ाई कर रही थीं, तब उन्हें फिल्म 'प्रेमम' में 'मलार' की भूमिका का ऑफर मिला और यहीं से उनका एक्टिंग करियर शुरु हुआ। अभी तक उन्होंने 16 फिल्मों में अभिनय किया है। डांसिंग स्किल्स के लिए भी वो मशहूर हैं।
