अगले महीने से हिमाचल में 'भूत पुलिस' की शूटिंग करेंगे सैफ, अर्जुन, जैकलीन और यामी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डायरेक्टर पवन कृपलानी अगले महीने से फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान के साथ श्रीलंकाई सुंदरी जैकलीन फर्नांडिस, अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री यामी गौतम इस फिल्म में दिखेंगे। फिल्म का पहला शेड्यूल धर्मशाला में शुरू होगा। धर्मशाला के अलावा डलहौजी और पालमपुर में भी इसकी शूटिंग होगी। फिल्म की शूटिंग जनवरी तक खत्म करने की प्लानिंग है।
