फिल्म 'गो गोवा गॉन' के लिए नहीं मिली थी सैफ अली खान को फीस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: indian express
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इस साल कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। वह अपनी हालिया रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' को लेकर चर्चा में हैं।हालांकि, सैफ की यह फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई है। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी एक और हॉरर कॉमेडी फिल्म 'गो गोवा गॉन' को लेकर अहम खुलासा किया है। उन्होंने खुद बताया है कि इस फिल्म के लिए उन्हें कोई फीस नहीं मिली थी।