86 साल के हुए सलीम खान, दो बीवी और 5 बच्चों के पिता और एक सफल राइटर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: india forums
आज सलमान खान के पिता सलीम खान 86 साल के हुए। सलीम ने एक थ्रिलर फिल्म तीसरी मंजिल में भी काम किया था। हेलन भी फिल्म में थी। सलीम खान ने 1964 में सुशीला चरक से शादी की। बाद में उनका नाम सलमा खान हुआ। उनसे तीन बेटे- सलमान, अरबाज, सोहेल और एक बेटी अलविरा हुई। उसके बाद 1980 में हेलन से शादी की। हेलन की संतान नहीं होने पर अर्पिता को गोद लिया गया।
