कोर्ट की अवमानना के मामले में सलमान ने की केआरके के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
ईद पर आई फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को लेकर दिग्गज अभिनेता सलमान खान सुर्खियों में रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। हाल में अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने अपने रिव्यू में 'राधे' की आलोचना की थी। इसके बाद सलमान की लीगल टीम ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया था।अब सलमान ने कोर्ट की अवमानना के मामले में केआरके के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।