ऑनलाइन जालसाजी का शिकार हुईं सलमान की ये एक्ट्रेस, 25 हजार का लग गया चूना
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लॉकडाउन में लोग सामान ऑनलाइन मंगा रहे हैं, जिसकी वजह से ऑनलाइन जालसाजी भी बढ़ गई है। हालिया ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार एक्ट्रेस स्नेहा उलाल हुई हैं और उन्होंने बांद्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, स्नेहा ने ग्रोसरी का सामान ऑनलाइन ऑर्डर किया था लेकिन सेलर ने लॉकडाउन के चलते सीधा माल गोदाम से आने की बात कहकर उनसे कार्ड की डिटेल पूछ ली और 25 हजार रुपए अकाउंट से निकाल लिए।
