शनिवार से 'टाइगर 3' का आखिरी शेड्यूल शुरू, वैलेंटाइंस डे पर सलमान संग रहेंगी कैटरीना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: zee5
कैटरीना शादी के बाद पहला वैलेंटाइंस डे सलमान संग बिताएंगी। दरअसल, 'टाइगर 3' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शनिवार से दिल्ली में शुरू हुई। सलमान और कटरीना कैफ 14 फरवरी से नई दिल्ली में आउटडोर शेड्यूल शुरू करेंगे और इसी के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। फिल्म के कुछ अंतरंग दृश्य और कुछ बेहद नाटकीय सीन फिल्माए जाने बाकी हैं। सभी क्रू मेंबर्स अभी बायो बबल में हैं।
