x

सुपरहिट तमिल फिल्म 'मास्टर' के हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं सलमान खान

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस बारे में एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी है। सूत्र ने कहा कि निर्माता मुराद खेतानी और एंडेमोल शाइन की टीम करीब बीते 30 दिनों से सलमान से 'मास्टर' को लेकर चर्चा कर रही है। खास बात यह है कि सलमान को फिल्म का कॉन्सेप्ट पसंद है। उन्होंने इसके लिए रजामंदी भी दे दी है। हालांकि, सलामान की एक शर्त है कि निर्माता 'मास्टर' के रीमेक को हिंदी दर्शकों के हिसाब से तैयार करें।