सलमान के ड्राइवर समेत 2 स्टाफ संक्रमित, अभिनेता हुए सेल्फ आइसोलेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सलमान के ड्राइवर समेत स्टाफ के 2 लोग कोरोना संक्रमित हुए। हालांकि सलमान खुद कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं लेकिन वो सेल्फ आइसोलेशन में जरूर हैं। सलमान 'बिग बॉस' होस्ट कर रहे हैं। 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की शूटिंग भी कर रहे हैं। सलमान के आइसोलेट होने से इन पर भी प्रभाव पड़ सकता है। माना जा रहा है कि सलमान बिग बॉस के आगामी एपिसोड में शायद ही दिखें।
