राजकुमार गुप्ता की एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं सलमान खान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
'दबंग' एक्टर सलमान खान लोकप्रियता के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने अपने अभिनय और स्टाइल से लाखों प्रशंसकों को मुरीद बना लिया है। यही वजह है कि फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से प्रतीक्षा करते हैं। खबरों की मानें तो अभिनेता सलमान के खाते में एक और फिल्म जुड़ गई है। अब जानकारी सामने आ रही है कि वह चर्चित निर्देशक राजकुमार गुप्ता की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं।