x

मास्क लगाकर साइकिल चलाते दिखे सलमान, न्यू नॉर्मल अंदाज अब वायरल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Instagram

सलमान साइकिल चलाने के शौकीन हैं। वो अक्सर मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते दिख जाते हैं। हालिया सलमान इंस्टाग्राम पर शेयर्ड नई तस्वीर में मास्क लगाकर साइकिल चलाते दिखे। उन्होंने ब्लैक जैकेट और ग्रे शॉर्ट्स पहने थे। उन्होंने मैचिंग टोपी भी लगाई हुई थी। तस्वीर के साथ सलमान खान ने कैप्शन में लिखा- 'सुरक्षित रहें।' अब जब कोरोना काल चल रहा है तो उनका ये न्यू नॉर्मल अंदाज है।