सलमान खान का नया गाना 'मैं चला' हुआ रिलीज़, साथ दिखी ये एक्ट्रेस, फैंस लुटा रहे प्यार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
गुरु रंधावा का गाया हुआ गाना 'मैं चला' जिसमें एक्ट्रेस-सिंगर यूलिया वंतूर ने भी आवाज दी है, आज रिलीज़ हो गया। गाने में सलमान खान प्रज्ञा जायसवाल संग रोमांस करते दिख रहे हैं। सलमान का ये नया अवतार उनकी पिछली फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' से मिलता-जुलता लग रहा है। गाने में शब्बीर अहमद की कंपोजिशन है और गाने को शबीना खान ने निर्देशित किया है। गाने को सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है।
