सलमान खान ने रिलीज किया फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' का मोशन पोस्टर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: indian express
सलमान खान जल्द ही कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' भी उनकी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म खास इसलिए भी है, क्योंकि इसमें सलमान अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ दो-दो हाथ करते दिखेंगे। अब सलमान ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह फिल्म दुनियाभर में 26.11.2021 को रिलीज हो रही है।