सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस को अभिनेता सलमान खान पर हमले की सीक्रेट इंटेल मिली थी। जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके साथ प्राइवेट सिक्योरिटी तो रहेगी ही, साथ ही मुंबई पुलिस के आधा दर्जन सिपाही भी उनकी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंग ने चार साल पहले सलमान को मारने की धमकी दी थी।
