अबू धाबी में IIFA 2022 को होस्ट करेंगे सलमान खान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
सलमान खान मनोरंजन जगत के लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं। हर कोई उनसे रूबरू होना चाहता है। उनकी शख्सियत ही ऐसी है कि कोई चाहकर भी उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकता। अब उनके चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी आई है। अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) ने मंगलवार को ऐलान किया है कि 2022 का IIFA अवॉर्ड समारोह अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। इस बार IIFA 2022 को कोई और नहीं, बल्कि सलमान खुद होस्ट करेंगे।