तेलुगू फिल्म 'गॉडफादर' में चिरंजीवी के साथ दिखेंगे सलमान खान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मलयालम फिल्म 'लूसिफर' के तेलुगू रीमेक 'गॉडफादर' में चिरंजीवी के साथ सलमान खान दिखेंगे। एक इंटरव्यू में संगीतकार एस थमन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फिल्म में सलमान और चिरंजीवी साथ डांस करते दिखेंगे। हॉलीवुड सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स के भी फिल्म में गाना गाने की खबरें हैं। विजय देवरकोंडा और राणा दग्गुबाती भी कैमियो करते दिखेंगे। मंजू वॉरियर और विवेक ओबेरॉय की भूमिकाओं को नयनतारा और सत्यदेव दोहराएंगे।
