शाहरुख की अगली फिल्म में 'टाइगर' बनेंगे सलमान, करेंगे कैमियो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शाहरुख खान की अगली फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान की एंट्री हुई। यशराज फिल्म्स के इस प्रोजेक्ट में सलमान कैमियो करेंगे। खास बात ये है कि फिल्म में सलमान अपना सुपरहिट किरदार 'टाइगर' प्ले करेंगे। इसके पहले सलमान फिल्म जीरो के एक गाने में नजर आए थे और ये शाहरुख खान की आखिरी रिलीज फिल्म थी। शाहरुख खान दूसरी तरफ सलमान खान के साथ फिल्म ट्यूबलाइट का हिस्सा बने थे।
