सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' नहीं हुई बंद, नाडियाडवाला मूवीज ने की पुष्टि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सलमान खान फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' को बंद करने वाले हैं। अब फिल्म के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला मूवीज ने बताया कि, "हम इस तरह की बकवास खबरों को खारिज करते हैं। फिल्म के लिए सेट बनाया जा चुका है और गाने भी रिकॉर्ड किए जा चुके हैं। इसकी शूटिंग दो महीने के भीतर शुरू हो जाएगी।" फिल्म में पूजा हेगड़े दिखेंगी।
