सलमान खान की हिट फिल्म बजरंगी भाईजान का बनेगा सीक्वल, विजयेंद्र प्रसाद ने सीक्वल का काम किया पूरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amazon
7 जनवरी को सिनेमाघरों में लगने वाली फिल्म आरआरआर के इवेंट रोर ऑफ आरआरआर को अटेंड करने के लिए सलमान खान भी पहुंचे थे। जहां उन्होंने बजरंगी भाईजान के सीक्वल को लेकर घोषणा की। इस दौरान सलमान ने बताया कि एसएस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म की कहानी लिखी है। बता दें कि केवी विजेंद्र प्रसाद ने ही बजरंगी भाईजान की पहली किस्त की कहानी लिखी थी।
