'मैंने प्यार किया' के म्यूजिक डायरेक्टर राम लक्ष्मण का निधन, सलमान ने दी श्रद्धांजलि
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दबंग एक्टर सलमान खान की 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' बॉलीवुड की हिट फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म के प्रति दर्शकों का लगाव आज भी देखने को मिलता है। फिल्म के गाने को भी दर्शकों की सराहना मिली थी। अब जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर और दिग्गज संगीतकार राम लक्ष्मण का निधन हो गया है। सलमान ने दिवंगत राम के प्रति सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।