विल स्मिथ और क्रिस रॉक थप्पड़ कांड पर सलमान बोले- "होस्ट को सेंसिटिव होना चाहिए"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
94वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में होस्ट क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी का मजाक उड़ाया था, जिसके बाद विल ने क्रिस को सबके सामने थप्पड़ जड़ा। इस विवाद पर सलमान खान से जब पूछा गया कि क्या होस्ट को जोक्स को लेकर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए तो सलमान ने कहा, "एक होस्ट के रूप में, आपको सेंसिटिव होना होगा। मजाक हमेशा लिमिट में होना चाहिए, लिमिट के बाहर नहीं।"
