सलमान ने 'राधे' का पायरेटेड वर्जन डाउनलोड करने वाले दर्शकों को दी चेतावनी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सलमान खान की हाल में आई फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। सलमान खान के चाहने वाले इस फिल्म को देखना चाहते हैं। हाल में खबर आई थी कि सलमान की इस फिल्म का पायरेटेड वर्जन इंटरनेट पर उपलब्ध है। सलमान ने फिल्म 'राधे' का पायरेटेड वर्जन डाउनलोड करने वाले दर्शकों को सख्त चेतावनी दी और कार्रवाई करने की बात भी कही।
