15 फरवरी से 'भाईजान' की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान, साथ दिखेंगी पूजा हेगड़े
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सलमान खान 15 फरवरी से एक्शन-ड्रामा फिल्म 'भाईजान' की शूटिंग शुरू करेंगे। साजिद नाडियाडवाला की यह फिल्म कोरोना के पहले ही साइन हो गई थी, लेकिन कोरोना महामारी और बाकी प्रोजेक्ट्स के बीच में इसका नंबर नहीं आया। लेकिन अब 15 फरवरी से इसकी शूटिंग शुरू होगी। डायरेक्शन फरहाद सामजी की फिल्म में पूजा हेगड़े, जहीर इकबाल और आसिम रियाज भी दिखेंगे। फिल्म को ईद 2023 पर आ सकती है।
