सलमान की 'अंतिम' 24 दिसंबर को ZEE5 पर आएगी, 'अतरंगी रे' से होगा क्लैश
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
सलमान खान 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' को लेकर लाइम लाइट में हैं। फिल्म में सलमान के बहनोई आयुष शर्मा भी नजर आए हैं। फिल्म 26 नवंबर को दर्शकों के बीच आई थी। भले ही यह फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित नहीं हुई, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर सम्मानजनक प्रदर्शन किया। अब चर्चा चल रही है कि 'अंतिम' 24 दिसंबर को ZEE5 पर रिलीज होगी। इसी के साथ इसका क्लैश अक्षय कुमार की 'अतरंगी रे' से होगा।